मौसम का बदला मिजाज, मंडराए बादल, आंधी, बारिश का येलो अलर्ट 

जबलपुर। शुक्रवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। बादल डेरा डाले हुए थे। इसके साथ ही सूरज और बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। तेज हवाएं भी चली। वहीं मौसम विभाग ने चौबीस घंटे के भीतर 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान के समीप 3.1 से 7.6 किमी माध्य समुद्र तल से ऊपर स्थित है। उत्तर-पूर्व पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊँचाई पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किमी ऊँचाई पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रीय है। एक अन्य ट्रफ, उत्तर मध्य प्रदेश से उत्तर विदर्भ तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊँचाई पर फैला हुआ है। पश्चिम भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊँचाई पर लगभग 250 किमी घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 49 और शाम को 26 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने घेरी चौकी

Fri Apr 3 , 2026
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत कंतोरा के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खुलने का विरोध शुरू हो गया। आक्रोशित महिलाओं ने नुनसर चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की है कि कलारी न खुले अगर ऐसा हुआ तो शराबियों का डेरा होगा । महिलाएं, बच्चियां बाहर निकलने में […]

You May Like