दमोह: यातायात नियमों के सख्त पालन को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में शुक्रवार से दमोह कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया।अभियान के तहत कलेक्ट्रेट गेट पर ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोका जा रहा है। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, हेलमेट और सीट बेल्ट के आने वाले वाहन चालकों को हिदायत देकर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया कि “यह यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारी और आमजन को भी हेलमेट लगाकर ही आना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हेलमेट,एचएसआरपी या सीट बेल्ट का पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी निश्चित रूप से की जाएगी।प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आज से शुरू होकर निरंतर जारी रहेगा।इस दौरान यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के साथ एएसआई हरिश्चंद्र, आरक्षक कुलदीप, सिद्धांत सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
