देवास TI दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, आयशर मालिक कैरम सिंह गिरफ्तार

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आलीराजपुर पुलिस ने शराब माफिया और हादसे में शामिल आयशर वाहन के मालिक कैरम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बेहड़वा गांव से पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान आयशर वाहन ने खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल TI को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कैरम सिंह अपनी स्विफ्ट कार से आयशर वाहन की पायलटिंग कर रहा था। अब आलीराजपुर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण हो गई है।

फिलहाल, पुलिस की ओर से गिरफ्तारी और आरोपी की भूमिका से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Next Post

एक पखवाड़े में भी शिक्षको की नही हुई पदस्थापना

Mon Nov 2 , 2026
सिंगरौली : जिले के करीब 29 शिक्षको को जन शिक्षक बनाया गया था, जहां समयावधि पूर्ण होने पर अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में जिला शिक्षा केन्द्र के द्वारा जन शिक्षक पद से मुक्त कर दिया गया था, लेकिन शिक्षको के नई पदस्थापना में डीईओ दफ्तर एक पखवाड़े का वक्त […]

You May Like