
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. चाय की दुकान चलाने की आड़ में आरोपी इसकी तस्करी करता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल उर्फ बद्दी केसवानी (28) निवासी बैरागढ़ के खिलाफ कार्रवाई की गई. आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित पूर्व से प्रकरण दर्ज हैं.
आरोपी जमानत पर रहने के बावजूद अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा और उसने गांजा की सप्लाई और बिक्री जारी रखी. आरोपी विशाल को 6 माह के लिए केन्द्रीय जेल इंदौर में रखा गया था. क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश की. पुलिस को चिरायु अस्पताल के बाहर स्थित उसकी चाय की दुकान से पकड़ा गया. पीआईटी और एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को केन्द्रीय जेल इंदौर में अब दाखिल किया जाएगा.
