महिला अफसर की बनाई वीडियो, गार्ड को पीटा, अपहरण की धमकी

जबलपुर : एक महिला अफसर का चुपके से वीडियो बनाने और गार्ड को पीटने के बाद अधिकारी का अपहरण किए जाने की धमकी दी गई है। मामले की शिकायत पीडि़ता ने गोरखपुर थाने में की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला अफसर के सरकारी नंबर पर वाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने टेंडर के संबंध में बातचीत की थी। इसके बाद महिला अफसर ने कार्यालयीन समय में बात करने की बात कहकर बातचीत समाप्त कर दी थी। इसके बाद एक युवती महिला अफसर के कार्यालय पहुंची थी।

जिसे संबंधित विभाग भेज दिया गया था। बाद में युवती ने चुपके से महिला अफसर का वीडियो बना लिया था। इसके बाद युवती के साथ एक युवक भी महिला अफसर की सोसायटी में पहुंच गया । महिला अफसर से बातचीत करने की बात करने लगे तो गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद गार्ड की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला अफसर के पिता को वीडियो भेजकर अपहरण करने की धमकी दी गई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

एशियन गेम्स का आज होगा समापन समारोह, जानें भारत ने कुल कितने जीते पदक?

Sun Oct 4 , 2026
आइची-नागोया (जापान), एशियन गेम्स का आज यानी रविवार को समापन होने जा रहा है।समारोह में खिलाड़ियों की परेड और खेलों के औपचारिक समापन सहित कई पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। जापान के आइची-नागोया में जारी 20वें एशियन गेम्स का आज यानी रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को समापन होने जा रहा है। समापन […]

You May Like