
उज्जैन। हीरा मिल की चाल में सोमवार मंगलवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। पुरानी रंजिश में हुई घटना के कुछ घंटे बाद तडक़े पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, दो फरार है जिनकी तलाश की जा रही है, हिरासत में आए आरोपी का पुलिस ने क्षेत्र में जुलूस निकाला।
विष्णुपुरा में रहने वाला लव पित्ता चंद्रकांत निर्मल 24 साल अपने दोस्त रोहित की बारात में जाने के लिए साथियों के पास हीरामिल की चाल बाइक से आया था। जहां से वह धु्रव और देव के साथ कार में सवार होकर करोहन बारात में शामिल होने चला गया। उसने अपनी बाइक हीरामिल क्षेत्र स्थित ब्रिज के नीचे खड़ी की थी। रात में करोहन से 1 बजे के लगभग धु्रव, देव और लव वापस लौटे। इस दौरान लव अपनी बाइक लेने ब्रिज के नीचे पहुंचा। उसी दौरान गुर्जर गैंग के बदमाश अनमोल और उसके साथी जय बच्चा ने उसे घेर लिया। लव कुछ समझ पाता उससे पहले अनमोल गुर्जर ने पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। लव को एक गोली छूकर निकल गई। दूसरी गोली उसके पैर में लगी। हमला करने के बाद दोनों बदमाश अपने तीसरे साथी के साथ भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर धु्रव और देव ब्रिज के नीचे पहुंचे जहां उन्होंने लव को घायल हालत में देखा। तत्काल अपनी कार से उसे अस्पताल लेकर आए। गोली चलने की सूचना मिलते ही देवासगेट थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची जहां से लव के बयान दर्ज करने के लिए चरक अस्पताल आई।
जुलूस निकाला कर न्यायालय में पेश किया और दो दिन की रिमांड मांगी
लव के बयान दर्ज कर रात में ही पुलिस ने गोली चलाने वाली की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए। देवास गेट थाना उप निरीक्षक राधेश्याम आवलिया ने बताया कि जा रहा है कि कुछ घंटे की तलाश के बाद गोली कांड में शामिल जय उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया गया जिसका क्षेत्र में जुलूस निकाला गया और न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। गोली कांड में शामिल अनमोल और एक अन्य की तलाश जारी है। जिनके गिरफ्त में आने पर गोली चलाने वाला कट्टा बरामद किया जाएगा। घायल के अनुसार वह मैजिक चालक है। सालभर पहले विशाल सांडिया से विवाद हुआ था। विशाल अनमोल गुर्जर का साथी है। उसी रंजिश के चलते उस पर हमला हुआ है।
