आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशसिंह द्वारा बताया गया कि कोतवाली आलीराजपुर ने बताया गया कि फरियादी शाहबाज उद्दीन पिता सलीम उद्दीन मकरानी उम्र-31 साल नि रणछोडराय मार्ग हा.मु.जबरन कालोनी आलीराजपुर द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट किया कि मनावर में शादी का कार्यक्रम होने से परिवार सहित शादी मे शामिल होने के लिये चले गये थे । आज सुबह करीबन 08.30 बजे के आसपास मेरे पडोसी असलम मनीहार ने फोन कर बताया कि तुम्हारे घर के मेन गेट का नकुचा टुटा हुआ तो मैं घर पर आया व देखा तो घर की अलमारी का ताला टुटा हुआ था व आलमारी में रखे सामान को चेक किया तो आलमारी में रखे पुराने इस्तेमाली चांदी व सोने के जेवर नही मिले फिर मैने चांदी व सोने की जेवरात व नगदी रुपये की तलाश आसपास किया लेकिन कोई पता नही चला मेरे घर मे रखे सोने व चांदी के जेवरात व नगदी रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर लेकर चले गया । रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक- 452/2026 धारा 331(4),305(ए) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
• प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल व एसडीओपी आलीराजपुर श्री डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में आरोपी की धरपकड हेतु थाना कोतवाली आलीराजपुर की एक टीम गठित की गई ।
• विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के 25-30 सीसीटीव्ही कैमरे तथा पुलिस कैमरों का बारिकी से अवलोकन कर एवं मुखबिर सूचना पर 01.रफ्तारसिंह पिता मंजीतसिंह, दुधारी उम्र 23 वर्ष व 02. रवि पिता सुरजीतसिंह टाक उम्र-22 वर्ष, निवासी निवासी कंवाट कोर्ट के सामने लक्ष्मीबेन फलिया थाना कंवाट जिला छोटाउदयपुर गुजरात को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । जो आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया । आरोपियों के कब्जे से चाँदी की एक कटोरी, एक चम्मच, दो नग कडे, एक चेन, चाँदी का पेंडल, 20000/-(बीस हजार रूपये) नगदी तथा लोहे का पाना,पेचकस व 02 कैंची बरामद की गयी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसायकल आरोपियों से जप्त की गई । आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । उक्त घटना के अन्य आरोपी फरार है जिसमें से एक फरार आरोपी के पास चोरी गया अन्य मश्रुका गिरफ्तार शुदा आरोपियों द्वारा होना बताया गया है। उक्त आरोपियों की तलाश जारी है ।
• उक्त कार्यवाही में निरी. सोनू सिटोले थाना प्रभारी आलीराजपुर, उनि सुनिल रन्दे, सउनि लक्ष्मण देवडा, सउनि अरूण राठौर, प्रआर फूंदी चौहान, प्रआर दिनेश भवेल, प्रआर मुकेश सोलंकी, आर उदयसिंह, आर राकेश अनारे, आर गंगाराम, आर सुमित का सराहनीय योगदान रहा ।
