कार सवारों ने बस का रास्ता रोका, तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र में कार सवार चालक और उसके साथी ने बस का रास्ता रोककर विवाद किया. दोनों ने बस चालक के साथ गाली-गलौज की और बस में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे फुटतालाब स्थित भगवती ढाबे के सामने की है. आशापुर, महेश्वर निवासी शमशेर पटेल उम्र 26 साल ने पुलिस को बताया कि कार नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूएल 2851 के चालक और उसके साथी ने बस का रास्ता रोक लिया. इसके बाद दोनों ने अश्लील गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया. आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा. बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए. शिकायत के आधार पर मानपुर पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक और उसके साथी की पहचान कर रही है.

Next Post

अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा सरकारी-निजी कॉलेजों का औचक निरीक्षण

Sun Sep 20 , 2026
शाजापुर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बीकेएसएन शासकीय अग्रणी महाविद्यालय शाजापुर के प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण में शामिल महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी एवं प्रवेश जिला नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार […]

You May Like