सिरोंज। ग्राम पंचायत करैयाहाट समिति के हितग्राहियों ने एक माह का राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रकाश यादव को अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा. हितग्राहियों ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की जांच कराने की मांग की है. हितग्राहियों का आरोप है कि उन्हें एक माह का निर्धारित राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने राशन वितरण की जांच कराकर पात्र हितग्राहियों को एक माह का राशन दिलाने की मांग की. इस दौरान कई हितग्राही मौजूद रहे.
