ओडिशा में महिलाओं पर बढ़ रहे जुल्म: कांग्रेस

नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) कांग्रेस ने ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा पर लगाम कसने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में महिलाओं पर जुल्म बढ रहे हैं।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा, ओडिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी बाहिनीपति और राज्य की विधायक सोफिया फिरदौस ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर ओडिशा में स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का एक वर्ष का शासन महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक रहा है।

सुश्री फिरदौस ने कहा कि ओडिशा में रज उत्सव के बाद तीन दिन में तीन दुष्कर्म हुए हैं। गोपालपुर में एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। ओडिशा में नयी भाजपा सरकार में सामूहिक दुष्कर्म की 79 घटना हो चुकी हैं उन्होंने राज्य में ‘वीआईपी कल्चर’ का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में महिलाओं और बच्चों के गायब होने की बात राज्य सरकार ने स्वीकार की है लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन महिलाओं काे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल रहा है और इसे लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने इसके लिए विधानसभा में दिये गये सरकार के एक वक्तव्य का उल्लेख किया।

 

Next Post

रुपया 31 पैसे लुढ़ककर तीन महीने के निचले स्तर पर

Thu Jun 19 , 2025
मुंबई, 19 जून (वार्ता) इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 31 पैसे लुढ़ककर तीन महीने के निचले स्तर 86.74 रुपये प्रति डॉलर पर […]

You May Like