रुपया 31 पैसे लुढ़ककर तीन महीने के निचले स्तर पर

मुंबई, 19 जून (वार्ता) इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 31 पैसे लुढ़ककर तीन महीने के निचले स्तर 86.74 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.43 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया 11 पैसे की गिरावट लेकर 86.54 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली होने से 86.90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.49 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 86.43 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 31 पैसे लुढ़ककर 86.74 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

 

Next Post

सोना-चांदी में गिरावट

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर, 19 जून (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में गिरावट हुई। आज चांदी सिक्का तेजी लिए रहा। विदेशी बाजार में सोना 3328 डालर व चांदी 3635 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 98600 […]

You May Like