सीहोर। ग्राम महुआखेड़ी में सात दिवसीय विशाल एकादश कुण्डिय श्री रुद्र महायज्ञ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आरंभ हो गया. आठ मई तक यहां पर शाम को भंडारे के अलावा रात्रि को रामलीला का आयोजन किया जाएगा. यज्ञ संचालक पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे के मार्गदर्शन में सुबह 51 से अधिक जोड़ों के साथ ग्रामीणों ने राम मंदिर से कलश यात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंची. कलश यात्रा में भगवान सिंह परमार, देवनारायण परमार, दशरथ परमार, महेन्द्र परमार, विमल परमार आदि शामिल थे. रविवार को अग्रि स्थापना, देवताओं का आह्वान के अलावा नित्य पूजन, अभिषेक आदि दिव्य अनुष्ठान किए जाएंगे.
कलश यात्रा के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ
