लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण 

सीहोर। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जिले की सभी आंगनबाडिय़ों में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. गंज स्थित शासकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी बालिका प्रियांशी चौहान ने इस योजना के लाभ के बारे में सभी को जानकारी दी.बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया. कार्यक्रम में अर्जुन राठौर, पर्यवेक्षक सुश्री शशि राठौर, भूपेंद्र अहिरवार, संतोष राठौर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

Next Post

भैरूंदा में जल सुरक्षा पर सख्ती: नावों में लाइफ जैकेट अनिवार्य, आंवलीघाट पर नाव संचालन बंद

Sun May 3 , 2026
भैरूंदा। गत दिवस जबलपुर जिले के बरगी में नर्मदा नदी पर हुए क्रूज़ हादसे को दृष्टिगत रखते हुए भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह ने भैरूंदा के नर्मदा सीलकंठ नाव घाट का निरीक्षण किया. इसी प्रकार राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों ने कोलार डैम, आंवली घाट सहित अनेक ऐसे घाटों का […]

You May Like