राजगढ़ को नया सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड: विधायक अमर सिंह यादव की मांग पर स्वीकृति

राजगढ़। जिला मुख्यालय राजगढ़ में जो वर्तमान बस स्टेण्ड है वह नाकाफी होकर वहां पर जगहाभाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसी स्थिति में जिला मुख्यालय पर एक नये सर्वसुविधायुक्त बस स्टेण्ड की आवश्यकता है. इस आशय की मांग राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव द्वारा विधानसभा में मुख्य रुप से रखी गई.

विधायक श्री यादव ने अपने प्रश्न के माध्यम से नवीन बस स्टैंड के निर्माण, भूमि आवंटन, बसों की वास्तविक व्यवस्था तथा यात्रियों को हो रही असुविधाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा. उन्होंने कहा कि वर्तमान बस स्टेण्ड परिसर में जो यात्री प्रतिक्षालय बनाया है वह पहले सुविधाजनक था किंतु बाद में वहां मनमाने तरीके से 3 दुकानों का निर्माण कर दुकानों की नीलामी कर दी गई. इससे यात्री परेशान होते है, साथ ही बस स्टेण्ड परिसर में अतिक्रमण हो रहा है.

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए राजगढ़ स्थित बस स्टेण्ड पर जगहाभाव के कारण यात्रियों को परेशानी होती है तथा वाहन भी वहां पूरी तरह से खड़े नही हो पाते है. उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा नवीन बस स्टेण्ड का प्रस्ताव भेजा गया है, उसके लिए नये दशहरा मैदान के यहां जगह चाही गई है. नवीन बस स्टेण्ड बनने से यात्रियों को सुविधा होगी.

विधायक के प्रश्र के जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नवीन बस स्टेण्ड के लिए जमीन के आवंटन हेतु पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि नपा द्वारा जिला प्रशासन का इसका प्रस्ताव भेजा जाये. उन्होंने नवीन बस स्टेण्ड के निर्माण हेतु भी पूरी तरह आश्वस्त किया.

Next Post

बोर्ड परीक्षाओं की अधूरी तैयारी, टपकती छत के नीचे हल किया बोर्ड का पर्चा

Fri Feb 20 , 2026
शाजापुर। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग कितना सजग और सक्रिय है इसका उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला. जब परीक्षा केंद्र पर बच्चों को टपकती छत के नीचे बैठकर बोर्ड का पहला पेपर हल करना पड़ा. पानी गिरने के कारण वहां बिछाई गई टाटपट्टी भी भीग गई, जिसके चलते […]

You May Like