रेबेका श्रामकोवा को हराकर इगा स्वियाटेक फ्रेंच ओपन के अगले दौर में

पेरिस, (वार्ता) पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने सोमवार को स्लोवाकिया की रेबेका श्रामकोवा को हराकर फ्रेंच ओपन के अगले दौर में जगह बना ली हैं

आज यहां कोर्ट फिलिप-चैटियर पर खेले गये मुकाबले में पोलैंड की स्वियाटेक ने आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्लोवाकिया की रेबेका स्रामकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन दूसरे दौर में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलिश खिलाड़ी स्वियाटेक ने पहले सेट में जल्दी ही ब्रेक लिया। मैच के दौरान उन्होंने सटीक ग्राउंडस्ट्रोक और मजबूत सर्विस के साथ गेम में अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि इस दौरान श्रामकोवा ने आक्रामक प्रदर्शन किया लेकिन वह मिले अवसरों को भुनाने में विफल रही।

दूसरे सेट में भी यही कहानी रही, स्विएटेक ने दो बार और ब्रेक लिया। उन्होंने एक घंटे और 31 मिनट में तक चले मुकाबले में स्लोवाकिया खिलाड़ी पर जीत दर्ज की। स्विएटेक की फ्रेंच ओपन में यह लगातार 22वीं जीत है।

फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में स्विएटेक का मुकाबला ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू से होगा। जिन्होंने दिन की शुरुआत में तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीन की वांग जिन्यू को हराया।

Next Post

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक नाव में विस्फोट होने से कई लोग घायल

Tue May 27 , 2025
वाशिंगटन 27 मई (वार्ता) अमेरिका के फ्लोरिडा में तेरह लोगों को ले जा रही एक नाव में विस्फोट हो जाने से कई लोग घायल हो गए है। अमेरिकी तटरक्षक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी तटरक्षक दक्षिणपूर्व ने ”एक्स” पर कहा ”कथित तौर पर न्यू रिवर ट्राएंगल, फोर्ट लॉडरडेल […]

You May Like