कुणाल खेमू की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा एक सिंगल पिता के संघर्ष को दिखाता है। सीरीज 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
अभिनेता कुणाल खेमू जल्द ही एक हल्की-फुल्की और भावनात्मक वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आएंगे। मंगलवार को इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म के निर्माताओं ने सीरीज का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “ढेर सारा प्यार और ढेर सारी तरक्की। गहलोत परिवार का तमाशा जल्द ही देखने को मिलेगा।” यह सीरीज 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसमें कुणाल खेमू के अलावा, प्राजक्ता कोली, मनोज पाहवा और आयशा रजा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
