ई रिक्शा ले उड़े चोर

जबलपुर। ग्वारीघाट से चोर ई रिक्शा चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि  मनीष रजक 21 वर्ष निवासी नई बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनंद नगर अधारताल निवासी विजय शर्मा का ई रिक्शा किराये पर लेकर चलाता है। दोपहर लगभग 1 बजे सवारी लेकर ग्वारीघाट आया उसने अपना ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एस 5670 पुराने रेल्वे स्टेशन के सामने खड़ा कर सवारी के साथ उमाघाट दर्शन करने चला गया था लगभग एक घण्टे बाद दोपहर लगभग 2 बजे अपनी सवारी के साथ वापस आया जहां उसने ई रिक्शा खडा किया था वहां नहीं मिला।

Next Post

फीस न देने पर छात्रा को किया परीक्षा से वंचित

Mon Feb 17 , 2025
थाने में शिकायत, विसडम वैली स्कूल का मामला   जबलपुर। शास्त्री नगर स्थित विसडम वैली हायर सेकेण्डी स्कूल में फीस न देने पर छात्रा को वार्षिक पेपर से स्कूल प्रबंधन द्वारा वंचित कर दिया गया। मामले की शिकायत थाने में की गई हैं। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्यवाही […]

You May Like