जबलपुर: विजय नगर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त की गई। पुलिस ने बताया कि विनय डेरी के पास घेराबंदी कर उत्तम उर्फ बग्घा गोंड़ 45 वर्ष निवासी विजयनगर को पकड़ा गया जो कुप्पी मे 5 लीटर कच्ची शराब रखे मिला।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं शहपुरा पुलिस ने छपरट एवं मालकछार के बीच नहर की पुलिया के पास दबिश दी तो खैरी मोहल्ला निवासी रीतेश ठाकुर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बोरियों मेें कुल 330 पाव देशी शराब जप्त की गई।
