हेराफेरी करने वाली फर्म ने सरेंडर किए 25 लाख

जबलपुर: स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की शहर के अलग-अलग 7 स्थानों पर स्टील मैटल और स्क्रैप कारोबारियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद उजागर हुए 10 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़ा मामले मंगलवार को टैक्स चोरी करने गड़बड़झाला के साथ हेराफेरी करने वाली आशीष कोटवानी फर्म ने भी 25 लाख रूपए सरेंडर कर दिए है। अब तक तीनों फर्मों से कुल 70 लाख रुपए नगद जमा कराये जा चुके है।

डिप्टी कमिश्नर नवीन धुर्वे ने बताया कि आशीष कोटवानी फर्म में प्रो द्वारा लेखा पुस्तके प्रस्तुत की गई। आशीष कोटवानी द्वारा जांच पश्चात प्रारंभिक रूप से टैक्स चोरी स्वीकार करते हुए 25 लाख रुपए नगद जमा किया गया। शेष राशि जांच पश्चात और जमा किया जाएगा। कार्यवाही में मुख्य जांच अधिकारी मनीष जैन सहायक आयुक्त राज्य कर जबलपुर के द्वारा राशि जमा करवाई गई। सोमवार को तेजस मेटल में गोपीनाथ शर्मा सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा कुल 22 लाख रुपए, अक्षरा मेटल में रविन्द्र सनोडिया सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा 23 लाख रुपए नगद जमा कराए गए थे। तेजस मेटल एवं अक्षरा मेटल में कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है इस प्रकार तीनों फर्मों से कुल 70 लाख रुपए नगद जमा करवाया गया।
क्या है मामला
विदित हो कि स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने फर्मों के सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टैक्स चोरी के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, माल और इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच, स्टॉक, लेखा-जोखों की पड़ताल हुई थी। इसके साथ ही कई 14 से अधिक बोगस फर्मे भी मिली थी। जिसमें दाल-चावल, चॉकलेट-बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदी होती थी लेकिन इनकी बिलिंग एल्युमिनियम, कॉपर व तांबे के स्क्रैप के लिए दशाई जाती थी। इसके अलावा यह बात भी सामने आई कि फर्जी बिलों के जरिए खरीद फरोख्त के साथ कारोबारियों ने टैक्स चोरी करने भारी गड़बड़झाला किया है। अभिलेखों, स्टॉक, अन्य दस्तावेजों की जांच में करोड़ों की हेराफेरी का भंड़ाफोड़ हुआ था।

Next Post

भागीरथपुरा में डर का साया, हर नल पर शक, हर घर में बीमारी की आशंका

Wed Dec 31 , 2025
इंदौर: भागीरथपुरा में हालात सामान्य नहीं हैं. जिस पानी से प्यास बुझाई जाती थी, उसी पानी को लेकर अब हर घर में डर है. नल खुलते ही लोग झिझक रहे हैं. कई परिवारों ने पानी भरना बंद कर दिया है, तो कहीं बोतलबंद और उबले पानी का सहारा लिया जा […]

You May Like