राशन लेने जा रहे युवक को बस ने कुचला

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। अमोलपठा निवासी शिवदयाल पाल की शिवम् ट्रेवल्स की बस से कुचलने से मौत हो गई। शिवदयाल पाल घर का राशन लेने हाईवे किनारे कुशवाह होटल के पास स्थित दुकान जा रहे थे। हाईवे क्रॉस करते समय करैरा की ओर से आ रही शिवम् ट्रेवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस का पहिया शिवदयाल के सिर के ऊपर से निकल गया।

दुर्घटना के बाद जाम लग गया। अमोला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को हाईवे से हटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अमोला थाना की हाईवे चौकी प्रभारी सतीश जयंत के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।

Next Post

ग्वालियर के प्रमुख चौराहों पर आज शाम भारत माता पूजन

Mon May 19 , 2025
ग्वालियर: भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन आज 19 मई को ग्वालियर महानगर के 29 चौराहो पर सायं 6.30 बजे आपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारत माता का पूजन […]

You May Like