ग्वालियर: भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन आज 19 मई को ग्वालियर महानगर के 29 चौराहो पर सायं 6.30 बजे आपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारत माता का पूजन करेंगे।
विवेकांनद चैराहा थाटीपुर, अमरचंद बाठिया, अचलेश्वर मंदिर, राजमाता चौक, कुलपति निवास चौक, माधौगंज चौक, हजीरा चौक, नदीगेट चौक, दीनदयाल नगर, किलागेट, महाराज बाड़ा, हेमू कालानी चौक, फूलबाग, हुजरात, बारादरी, लक्ष्मीबाई समाधि, विश्वविद्यालय चौक, सूर्य नमस्कार चौक, मेला ग्राउण्ड, भीम सिंह राणा चौक, बहोडापुर चैराहा, राममंदिर चौक, माधवनगर चैराहा, पिंटोपार्क चैराहा, विवेकानंद चौक, चेतकपुरी, आनंदनगर चैराहा, गोले का मंदिर, हेमसिंह की परेड पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भारत माता का पूजन किया जायेगा।
मातृशक्ति की भारत भक्ति यात्रा कल मातृशक्ति द्वारा आपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारत भक्ति यात्रा का आयोजन 20 मई को सायं 5 बजे किया जायेगा। पहली भारत भक्ति यात्रा नदीगेट से सायं 5 बजे प्रारंभ होकर सायं 5.30 बजे रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहंुचेगी और दूसरी भारत भक्ति यात्रा आकाशवाणी तिराहा से सायं 5.00 बजे प्रारंभ होकर से सायं 5.30 बजे वीरांगना की समाधि पर पहुचेगी
