अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 10 पहुंचे जेल

टीकमगढ़। दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस के खिलाफ अभद्र वीडियो वायरल करने के मामले में 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल कुशवाहा समाज के इन युवकों ने दिगौड़ा तालाब के पास एक वीडियो बनाया था। इसमें पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और धमकियां दी गई थीं। पुलिस ने गुरुवार को युवकों को गिरफ्तार किया है।

वीडियो सामने आने के बाद ये युवक थाने पहुंचे। उन्होंने गजेंद्र सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने। इसी दौरान पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो में दिख रहे सभी 10 युवकों को हिरासत में ले लिया गया।

जिला पंचायत सदस्य हृदेश कुशवाहा ने युवकों पर कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। आरोपियों में रूपेंद्र कुशवाहा, अम्बिका कुशवाहा, गनपत कुशवाहा, अजय कुशवाहा, छोटू कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, कोमल कुशवाहा, गजेंद्र कुशवाहा, अमित कुशवाहा और राजकुमार कुशवाहा शामिल हैं।

Next Post

भारत बंगलादेश में लोकतांत्रिक चुनावों का स्वागत करता है

Thu Jul 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) भारत ने कहा है कि वह बंगलादेश में समावेशी और लोकतांत्रिक तरीके से कराये जाने वाले चुनावों का स्वागत करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को नियमित ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा कि भारत का रूख पहले से ही […]

You May Like