भोपाल: शाहजहानाबाद इलाके की मिलन रेस्टोरेंट की ओर की सड़क पर इन दिनों गंदगी के ढेर और आवारा मवेशियों के विचरण से राहगीरों, दुकानदारों और निवासियों का जीवन दूभर हो गया है। इस सड़क पर कदम रखते ही जगह-जगह पसरी हुई गंदगी देखी जा सकती है। घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा, जिसमें प्लास्टिक की थैलियाँ, थर्माकॉल के टुकड़े,खाद्य अवशेष, और अन्य घरेलू अपशिष्ट शामिल हैं, सड़क के किनारे और खाली पड़ी जगहों पर बेतरतीब ढंग से जमा कर दिया जाता है।
नियमित सफाई व्यवस्था के अभाव में यह कचरा धीरे-धीरे सड़ता रहता है, जिससे आसपास के वातावरण में असहनीय दुर्गंध फैल जाती है। गर्मी के मौसम में तो स्थिति और भी भयावह है,मक्खियों और मच्छरों की भरमार है, जो बीमारियों को फैलाने का खतरा पैदा कर रहे हैं।गंदगी के इन ढेर में आवारा मवेशियों का झुंड सड़क पर बैठा रहता है। गायें, भैंसें और कभी-कभी अन्य जानवर भी सड़क के मध्य में या किनारों पर आराम करते हुए दिखाई देते हैं।
ये मवेशी न केवल यातायात में बाधा डालते हैं, बल्कि सड़क पर गंदगी को और भी फैलाते हैं। उनके गोबर और मूत्र से स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए भी यह रास्ता दुर्गम बन जाता है। कई बार तो इन मवेशियों के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाओं का भी खतरा मंडराता रहता है। दुपहिया वाहन चालकों और साइकिल सवारों के लिए तो यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक साबित होती है।
रहवासी का कहना है
सड़क के दोनों तरफ कचरे फैला हुआ कई बार नगर निगम में शिकायत भी पर कोई कार्रवाई बीते दिनों जब जीआईएस आयोजित हुआ तभी सड़कों की सफाई हुई उसके बाद से सफाई कर्मी आते और बस खाना पूर्ति कर जाते है.
शाहनवाज़ आलम, रहवासी शाहजानाबाद भोपाल
