हज यात्रियों को भोपाल से नहीं मिलेगी सीधे फ्लाइट की सुविधा

भोपाल। हज यात्रियों को अब सीधे फ्लाइट सुविधा नहीं मिलेगी. यात्रियों को इंदौर या मुंबई से यात्रा करनी होगी. हज पॉलिसी-2026 में भोपाल इम्बार्केशन पॉइंट शामिल नहीं है. इसे पुनः शामिल कराने हेतु मप्र हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखा है. उन्होंने 8 जुलाई को मंत्रालय की VC में भी यह मुद्दा उठाया. वर्ष 2010 से 2019 तक भोपाल से सीधी फ्लाइट मिलती थी, जो कोविड के बाद 2022 में बंद हुई और फिर 2023 से शुरू हुई थी, पर अब फिर हटा दी गई है.

 

Next Post

लोन दिलाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी,TV-AC खरीदे

Mon Aug 4 , 2025
जबलपुर: घाना निवासी श्रीमती निशा पासी से अनिल जाटव नामक व्यक्ति ने पर्सनल लोन दिलाने के बहाने उसके दस्तावेज और ओटीपी लेकर धोखाधड़ी की। आरोपी ने उसके नाम पर टीव्ही व एसी फाइनेंस कर बाजार में बेच दिए। जब बैंक ने ईएमआई की जानकारी दी, तब मामले का खुलासा हुआ। […]

You May Like