9 माह के मासूम का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज से कुछ घंटों में ढूंढ निकाला अपहर्त बच्चे को

आरोपी महिला हिरासत में

इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित गौरी नगर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 9 माह के मासूम बच्चे का अपहरण हो गया। घटना के समय बच्चा घर के कमरे में था और उसकी मां घरेलू कामों में व्यस्त थी। इस दौरान एक अज्ञात महिला ने मौके का फायदा उठाकर मासूम नकुल को उठाया और चुपचाप वहां से निकल गई। कुछ देर बाद बच्चे के बड़े भाई ने मां से कहा मां वो भय्यू को ले गई! यह सुनते ही मां बाहर दौड़ी, लेकिन तब तक बच्चा गायब हो चुका था। परिजन तुरंत घबराए और पिता संतोष सेन ने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष टीमें गठित कीं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक अज्ञात महिला को नकुल को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा गया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ घंटों में ही सिटी हॉस्पिटल के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने भूरी चौरसिया नामक एक महिला को हिरासत में लिया है। मामले में एडिशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि यदि समय पर पुलिस कार्रवाई नहीं होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने बच्चे को सकुशल लौटाकर न सिर्फ परिवार को राहत दी, बल्कि क्षेत्रवासियों में भी भरोसा बढ़ाया है।

Next Post

सेमरा में 18 वें दिन भी जारी शराब दुकान का विरोध 

Thu Apr 17 , 2025
भोपाल: राजधानी के सेमरा इलाके में एक शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय निवासियों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को 18वें दिन भी जारी रहा। इलाके के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों ने दुकान को हटाने की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है। आज के प्रदर्शन में एक अनोखा […]

You May Like