इलाज की जगह मरीज पर बरसे थप्पड़, बीएमओ का शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल

बैतूल: जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्र के बीएमओ डॉ. सतीश अत्रे इलाज कराने आए एक मरीज के साथ बदसलूकी करते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि डॉक्टर मरीज को दवा देने के बजाय मारपीट पर उतर आए। यह घटना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनहीनता को उजागर करती है, बल्कि मरीजों के भरोसे को भी गहरी चोट पहुँचाती है। सवाल यह उठता है कि जब अस्पतालों में ही मरीज सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कहाँ जाए?
अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदारों पर क्या सख्त कदम उठाए जाएंगे। क्या बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई होगी या मामला हमेशा की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?

Next Post

ग्रीहा रीजनल कॉन्क्लेव: भविष्य को जलवायु अनुकूल बनाएं

Fri Sep 12 , 2025
भोपाल: नूर-उस-सबाह पैलेस में शुक्रवार को ग्रीहा रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। Innovate to Act for a Climate Resilient World थीम पर हुए इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सतत विकास, हरित तकनीकों और ऊर्जा दक्ष भवनों पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने जलवायु संकट को मानव […]

You May Like