जीएसटी की दरों में कटौती से बढ़ेगा व्यापार

ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह जीएसटी की दरों में हुई कटौती के बाद सोमवार को शहर के व्यापारियों से मिले। सराफा बाजार में व्यापारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि देश को उन्नत और खुशहाल बनाने में व्यापारियों का अहम योगदान हैं। देश के व्यापार में इजाफा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरों में भारी कटौती की है, जिससे उपभोक्ता को सस्ते मेें उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा,वहीं व्यापार एवं व्यवसाय में बढोत्तरी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी कम करके व्यापारी और आमजन दोनों को राहत दी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि जीएसटी की घटी दरों का फायदा आमजन को दें। इस दौरान सराफा, बर्तन एवं कपड़ा व्यवसायियों ने सांसद कुशवाह का स्वागत सम्मान किया। सांसद कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी के चार स्लैब को हटाकर सिर्फ दो स्लैब कर एक बड़ी राहत आमजन को दी है, जिससे बड़ा फायदा होगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, दीपक सचेती, ओमप्रकाश जाजौरिया, संजय सिंघल, अजीत बरैया, दिनेश सिंघल,, पारस जैन, राजू पलैया, विनय जैन, विनय शर्मा, सतपाल जादौन, अमित बंसल,अंकित बंसल, कौशलेंद्र राजावत, अनिल सांखला,विकास साहू, भरत दांतरे,राज भौंड, नरसिंह राटौर, राजकुमार सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा पर 101 कन्याओं का पूजन

Mon Sep 22 , 2025
रीवा।माँ भगवती की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस अवसर पर सिन्धु यूथ विंग द्वारा गुढ चौराहा रीवा स्थित सिन्धु भवन में 101 देवी रूपी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम एवं भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मातारानी एवं श्री झूलेलाल जी की प्रतिमा […]

You May Like