बैंक में फर्जी सोना गिरवी रखकर लाखों की धोखाधड़ी

इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित जावरा कम्पाउंड के उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा में आरोपियों ने मिलकर फर्जी सोना गिरवी रखकर बैंक को लाखों रुपये का चूना लगा दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बैंक प्रबंधन की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप है कि अमित शाक्य, पारसनाथ बाजपेयी, संजय सोनी और सुरेंद्र जैन ने संगनमत कर योजना बनाई.

आरोपियों ने असली बताकर नकली सोना बैंक में गिरवी रखा और उसके एवज में रुपए ले लिए, बैंक की जांच में मामला उजागर होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और नकली सोना असली बताकर ठगी करने की धाराओं में केस दर्ज कर, आरोपियों की तलाश शुरु की.

Next Post

रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Thu Sep 25 , 2025
मॉस्को, 25 सितंबर (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के लिये साझा रूचि दिखायी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि दोनों प्रमुख मंत्रियों की संयुक्त राष्ट्र महासभा की […]

You May Like