उपचुनाव की तारीख घोषित, नप अध्यक्ष पद के दावेदार सक्रिय

सुसनेर, नगर परिषद सुसनेर में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं की संख्या बढ़ गई है. दावेदार अपने-अपने राजनीतिक संपर्कों और जनाधार के दम पर पार्टी से टिकट हासिल करने की कोशिश में जुट गए हैं.

उपचुनाव को लेकर नगर की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. दोनों दलों के संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ सक्रिय नजर आने लगे है. कहीं बैठकों का दौर शुरू हो गया है, तो कहीं वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं. भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कई नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं. वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सोनी अपने करीब चार माह के कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों और उपलब्धियों को आधार बनाकर दावेदारी कर रहे हैं. वहीं पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया भी अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों के दम पर टिकट की दौड़ में बताई जा रही है. इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रमुखता से पेश कर रहे हैं. वहीं मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल, ईश्वर सिंह कावल, पूर्व पार्षद विष्णु भावसार, मोहन कानूडिया, गोविंद माली, गिरजाशंकर राठौर तथा पार्षद प्रतिनिधि युगल किशोर परमार सहित अन्य नाम भी भाजपा के संभावित दावेदारों में चर्चा में हैं.

कांग्रेस में भी दावेदारों की लंबी कतार…

कांग्रेस में भी अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगने वालों की संख्या कम नहीं है. कांग्रेस की ओर से विष्णु पाटीदार, पार्षद नईम अहमद मेव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शरावती बोडाना, घनश्याम गोयल, मोहसिन मेव, दीपक भावसार, दीपक राठौर, बाबूलाल बांसिया, आशिक हुसैन बोहरा, पार्षद राकेश कनोडिया तथा कांग्रेस नेत्री पूजा परिहार सहित कई नाम दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं. अध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों में दावेदारों की संख्या अधिक होने से टिकट चयन पार्टी नेतृत्व के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. दावेदारों में कुछ ऐसे नाम हैं, जिनके पास पूर्व में नगर परिषद का अनुभव है, जबकि कुछ नेता अपने राजनीतिक संपर्क, सामाजिक पकड़ और व्यक्तिगत जनाधार के आधार पर टिकट की मांग कर रहे हैं.

Next Post

पाकिस्तान में प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर भारत ने जतायी गहरी चिंता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 सितम्बर (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान के नरवाल जिले के सिराज गांव में ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को कथित रूप से तोड़े जाने की खबरों पर गहरी चिंता जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक […]

You May Like