
रीवा, रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही कर नशीली कफ सिरप व नशीली कैप्सूल बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से नशीली कफ शिरफ और नशे की गोलियां बरामद की गई है.
कार्यवाही के संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने की पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नशीली कफ सिरफ एवं नशीली कैप्सूल बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू उम्र 27 वर्ष निवासी रायपुर कर्चुलियान के कब्जे से 7 शीशी कोडिन फास्फेट युक्त कफ शिरफ 48 पत्ता 384 नशीली कैप्सूल और एक स्कूटी जप्त की गई है. पकड़े गए आरोपों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभी रक्षा में जेल भेज दिया गया.
