शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा पर 101 कन्याओं का पूजन

रीवा।माँ भगवती की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस अवसर पर सिन्धु यूथ विंग द्वारा गुढ चौराहा रीवा स्थित सिन्धु भवन में 101 देवी रूपी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम एवं भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मातारानी एवं श्री झूलेलाल जी की प्रतिमा के समक्ष उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, समाज के वरिष्ठ दादा प्रहलाद सिंह, संत समाज, ब्राम्हण समाज, व्यंकटेश पाण्डेय, सतना समाज, सीधी समाज डॉ0 अखिलेष पटेल, जुगल किशोर कनौडिया, संजीव मेहरोत्रा द्वारा पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर हुई. तत्पश्चात 101 कन्याओं का 101 यजमानों द्वारा पैर धोकर, तिलक लगाकर सिर में ओढनी (चुनरी) पहनाकर विधि-विधान से मंत्रोचार के साथ पूजन कर उन्हे उपहार स्वरूप फल, मिष्ठान एवं फैन्सी पस्त्र (फुल सूट) प्रदान किये गये तथा कन्याओं को रूचिकर भोजन कराया गया. इस अवसर पर आमजनमानस के लिए भण्डार प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया.

कार्यक्रम में मुख्यरूप से संतूलाल आहूजा, हुकूतराय होतवानी, रमेश सोनेता, प्रकाश तरानी, अनिल बुधवानी, कैलाश कोटवानी, महेश ठारवानी, कन्हैयालाल मंगलानी, नरेश काली, पप्पू मंजानी, गुडमार्निग ग्रुप निरंकारी सेवा सत्संग परिवार, पप्पू गंगवानी, जगन्नाथ साहू, विनोद गुप्ता, राजेन्द्र निगम, कन्हैयालाल घनशानी, विजय थावानी, कटनी से पधारे हुये कवि घनश्याम बेलानी, पप्पन पंजवानी, मुकेश ठारवानी, पवन तिवारी, सर्व समाज मात्र शक्ति किशोर बाधवानी, प्रकाश षिवनानी, जयपाल पुरी एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक समाज सेवी एवं कई संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

आयुष शेट्टी और एचएस प्रणय कोरिया ओपन में करेंगे भारत की अगुवाई

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 सितंबर (वार्ता) आयुष शेट्टी और एचएस प्रणय मंगलवार से दक्षिण कोरिया के सुवन में शुरू होने वाले कोरिया ओपन में भारत टीम की अगुवाई करेंगे। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय का हाल के वर्षो में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा हैं। प्रणय के साथ पुरुष […]

You May Like

मनोरंजन