
रतलाम। पत्नी और ससुराल के परिजनों से तंग आ कर मोइन ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सल्फास खाने से पहले मोइन ने एक वीडियो जारी किया जिसमें बताया की पत्नी और ससुराल के लोग मेरी मौत के जिम्मेदार रहेंगे। उनको सजा देना। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उकाला रोड निवासी मोइन पिता अनिस काजी (35) ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व मोइन ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था, जिसकी जानकारी देर रात को मिली।
मोइन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उसने बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल वालो से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। मोइन का फरहीन से निकाह 13 साल पहले हुआ। निकाह के बाद घरेलू झगड़ों के चलते कई बार मायके चली जाती। जिसमें फरहीन के परिजन भी उसे पूरा सहयोग करते थे। इतना ही नहीं पत्नी $फरहीन मुझे अपने बच्चो से भी मिलने नहीं देती। साला भी धमकी देता था। इस कारण काफी टेंशन था। मोइन वीडियो मे कई बार सल्फास की गोलिया दिखाते हुए और अपने बच्चो से मिलने की गुहार लगाते हुए नजर आया।
मोइन ने घटनाक्रम के लिए पत्नी और ससुराल वालो जिम्मेदार बताते हुए उन्हें सजा देने और प्रशासन से बच्चों की कस्टडी अपने घर वालों को देने की मंशा जाहिर की। पुलिस वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
