सतना: शहर के रेलवे ब्रिज के निकट उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक चलती हुए स्कार्पियो वाहन में शाम को अचानक आग भडक़ गई. यह तो गनीमत रही कि वाहन में सवार लोग समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए.
लेकिन देखते ही देखते आग ने समूचे वाहन को अपनी आगोश में ले लिया. हलांकि सूचना पाकर दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक स्कार्पियो पूरी तरह खाक हो चुकी थी. प्रारंभिक जांच में वाहन की बैटरी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया गया.
