बागली: नगर परिषद बागली में एक देश एक चुनाव प्रस्ताव विधायक मुरली जी भवरा के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव की अध्यक्षता में पास हुआ उक्त बैठक में पीआईसी सदस्य अमित धूलिये ,मोहन अजमेरा, रजत बजाज, कलाबाई राठौर ,गायत्री ठगेले उपस्थित रहे।
इस नियम के लागू होने के बाद सभी चुनाव एक साथ 2029 मे होंगे पार्षद प्रतिनिधि मोहन मांनधनिया, मुकेश दांगी, विजय बागवान ने हर्ष व्यक्त किया सीएमओ नेहा जिल्वे ने आभार माना।
