मुलताई: नगर में भारत विकास परिषद की बैठक का आयोजन गांधी चौक में परिषद के सदस्य प्रशांत भार्गव के निवास पर गुरुवार किया गया।बैठक में सभी सदस्यो ने सर्वसम्मति से प्रशांत भार्गव को भारत विकास परिषद इकाई मुलताई का अध्यक्ष चुना।
वहीं कन्हैया सोनी को सचिव, संदीप भार्गव को कोषाध्यक्ष,भारत भूषण चौधरी को उपाध्यक्ष,मुकेश जैन सेवा प्रमुख, मनोज उइके संस्कार प्रमुख,गजानंद कवड़कर संपर्क प्रमुख एवं दीपेश बोथरा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। मनोनीत सदस्यों को भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं मित्रों ने बधाई दी है।
