तुर्की के पश्चिमी बालिकेसिर प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया

इस्तांबुल, 28 अक्टूबर (वार्ता) तुर्की के पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में सोमवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे चारो ओर दहशत फैल गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी), जो आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार राष्ट्रीय एजेंसी है ने ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:48 बजे सिंदिरगी ज़िले में आया।
एनटीवी द्वारा प्रसारित फुटेज में भूकंप के झटके महसूस होने पर निवासी सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में कई इमारतें ढहती हुई दिखाई दे रही हैं। भूकंप इस्तांबुल, बर्सा और इज़मिर सहित आस-पास के प्रांतों में भी महसूस किया गया।
एनटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हताहतों और नुकसान का आकलन करने के लिए आपातकालीन टीमें भेजी गई हैं।
अगस्त में, इसी ज़िले में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 29 अन्य घायल हो गए थे।

Next Post

परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' का ‘धम धड़क’ गीत रिलीज

Tue Oct 28 , 2025
मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ‘धम धड़क’ गीत रिलीज हो गया है। तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित तथा स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत ‘द ताज स्टोरी’, हर नए […]

You May Like