विवादो में घिरे प्रभारी डीईओ का हुआ तबादला

० बीईओ रामपुर नैकिन को मिला जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार

 

नवभारत न्यूज

सीधी 13 मार्च। विवादों में घिरे प्रभारी डीईओ डॉ.पी.एल.मिश्रा का अंतत: तबादला हो गया। बीईओ रामपुर नैकिन को जिला शिक्षा अधिकारी सीधी का प्रभार सौंपने के आदेश जारी हुये हैं।

म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव कमल सोलंकी द्वारा आज 13 मार्च को जारी आदेश क्रमांक 422 में कहा गया है कि डॉ.पी.एल.मिश्रा मूल पद (प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला सीधी का स्थानांतरण करते हुये अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 रीवा, जिला रीवा में तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। पवन कुमार सिंह उच्च पद प्रभार सहायक संचालक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन जिला सीधी को स्थानांतरित करते हुये अस्थायी रूप से आगामी आदेश होने तक प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला सीधी का प्रभार सौंपा जाता है।

Next Post

वनकर्मियों पर हमला, लाठी-डंडे से सिर फोड़कर हुए फरार

Thu Mar 13 , 2025
ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित बारह बीघा कॉलोनी में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना रहे दंपती ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वनकर्मियों से मारपीट की और उनके सिर फोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो […]

You May Like