रिलायंस बनाएगा डिएगो माराडोना पर एनिमेटेड सीरीज़

लॉस एंजिल्स/मुंबई, 25 नवंबर (वार्ता) भारत की रिलायंस एनिमेशन, फुटबॉल के बड़े चेहरों में शुमार डिएगो माराडोना के जीवन पर एक एनिमेटेड सीरीज़ बनाने की तैयारी में है। स्टूडियो ने इस महान फुटबालर की असाधारण यात्रा पर आधारित एक एनिमेटेड सीरीज़ विकसित करने के लिए कॉपीराइट अधिकार हासिल कर लिये हैं। मनाेरंजन संबधी घटनाओं और कार्यक्रमों की विश्लेषक साइट वैरायटी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि रिलायंस एंटरटेनमेंट की इकाई, रिलायंस एनिमेशन, माराडोना के बचपन से लेकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति तक की उनकी यात्रा को दर्शाती एक धारावाहिक श्रृंख्ला का निर्माण करेगा। इसे स्ट्रीमिंग और टेलीविजन प्लेटफॉर्म्स के लिए बनाया जायेगा। इस काम के लिए क्रिएटिव टीम, वितरण और रिलीज़ कार्यक्रम के बारे में घोषणाएं बाद में की जायेंगी।

वैरायटी के अनुसार, यह समझौता अर्जेंटीना में माराडोना के अधिकार धारक सैटविका एसए के साथ साझेदारी में किया गया और इसमें ब्रिज मार्केटिंग ग्रुप इंक.ने सहयोग किया। इस आगामी सीरीज़ का उद्देश्य माराडोना के करियर के निर्णायक क्षणों, उनकी व्यक्तिगत चुनौतियों और उनके स्थायी सांस्कृतिक प्रभाव को चित्रित करना है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा, “हम डिएगो माराडोना की असाधारण कहानी को एनिमेशन के माध्यम से एक नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए रोमांचित हैं। लचीलापन, जुनून और उपलब्धि की उनकी यात्रा खेल से परे है, और हमें विश्वास है कि यह दुनिया भर के दर्शकों को प्रेरित करेगी।” यह घोषणा गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के बाज़ार विंग, वेव्स फिल्म बाज़ार में की गयी। गौरतलब है कि रिलायंस एनिमेशन, रिलायंस समूह की व्यापक मनोरंजन इकाई का हिस्सा है, जिसमें उत्पादन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, गेमिंग और संगीत शामिल है।

Next Post

युद्ध रुकवाने के ट्रंप के प्रयासों को बाधित कर सकता है ब्रिटेन : एसवीआर

Tue Nov 25 , 2025
मॉस्को, 25 नवंबर (वार्ता) रूसी विदेश खुफिया सेवा (एसवीआर) ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के यूक्रेन के लिए शांति स्थापित करने के प्रयासों को बाधित करने की कोशिश कर सकता है। एसवीआर ने एक बयान में कहा, “ब्रिटेन विशेष रूप से ट्रम्प को बदनाम […]

You May Like