वनकर्मियों पर हमला, लाठी-डंडे से सिर फोड़कर हुए फरार

ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित बारह बीघा कॉलोनी में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना रहे दंपती ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वनकर्मियों से मारपीट की और उनके सिर फोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल वनकर्मियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। मुरैना निवासी बल्लू त्यागी वन विभाग में कर्मचारी हैं और वर्तमान में अजयपुर में पदस्थ हैं। वनरक्षक नीतेश सिंह, सतेंद्र राठौर और सुरक्षा श्रमिक सत्येंद्र गुर्जर के साथ वे मौके पर पहुंचे। वहां ज्योति राठौर और उनके पति विनोद राठौर सरकारी जमीन पर मकान निर्माण कर रहे थे। जब वनकर्मियों ने उन्हें बताया कि यह जमीन वन विभाग की है, तो दंपती ने हमला कर दिया। किसी तरह घायल वनकर्मी थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद गुरुवार को मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

चीन: अलीबाबा ने क्वार्क एप्लिकेशन का नया संस्करण किया जारी

Thu Mar 13 , 2025
हांग्जो, 13 मार्च (वार्ता) चीन की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी अलीबाबा ने गुरुवार को अपने क्वार्क एप्लिकेशन का नया संस्करण जारी किया, जो अलीबाबा के क्वेन-आधारित उन्नत तर्क मॉडल द्वारा संचालित एक व्यापक एआई सहायक है। क्वार्क ,अलीबाबा की अपने व्यवसायों में एआई को एकीकृत करने की रणनीति में एक महत्वपूर्ण […]

You May Like