केन्द्रीय रक्षा मंत्री का इंदौर दौरा , अधिकारियों की बैठक

इंदौर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री का प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन , पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आवागमन, आवास, सुरक्षा, आकस्मिक ‍चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने पर चर्चा की गई।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह का 26 और 27 अगस्त को इंदौर में दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह 26 अगस्त शाम को इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से सीधे अंबेडकर नगर महू जाएंगे। रात्रि विश्राम महू मिलिट्री कॉलेज में ही करेंगे। अगले दिन सुबह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

आज रक्षा मंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर एडीएम रोशन राय ने इंदौर एयरपोर्ट पर प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 26 और 27 अगस्त को प्रस्तावित दौरे की विस्तृत जानकारी दी गई है। बैठक में एडीएम राय ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां रक्षा मंत्री के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर की जाए।

Next Post

निर्माण कार्य से पहले देखें जियो पोर्टल पर पेयजल पाइपलाइन

Mon Aug 25 , 2025
रीवा। मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा रीवा और मऊगंज जिलों में तीन समूह नलजल योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल कनेक्शन से पानी की आपूर्ति के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है. जल निगम द्वारा कंदैला समूह नलजल योजना से सौ से अधिक गांवों में पेयजल की आपूर्ति […]

You May Like