निर्माण कार्य से पहले देखें जियो पोर्टल पर पेयजल पाइपलाइन

रीवा। मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा रीवा और मऊगंज जिलों में तीन समूह नलजल योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल कनेक्शन से पानी की आपूर्ति के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है. जल निगम द्वारा कंदैला समूह नलजल योजना से सौ से अधिक गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है. रीवा बाणसागर समूह नलजल योजना तथा टमस समूह नलजल योजना का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. घरों में कनेक्शन देने के लिए दोनों जिलों में पेयजल पाइपलाइनों का जाल बिछाया गया है. प्रत्येक पाइपलाइन की जानकारी एमपी पीएचईडी जियो पोर्टल पर दर्ज कर दी गई है. जल निगम के महाप्रबंधक चित्रांशु उपाध्याय ने कहा है कि जब भी कोई विभाग अथवा निर्माण एजेंसी निर्माण कार्य शुरू करती है तो जियो पोर्टल पर पेयजल पाइपलाइन की स्थिति अवश्य देख ले. पाइपलाइन के ऊपर किसी भी तरह का पक्का निर्माण कार्य न करें. पक्का निर्माण कार्य होने पर पाइपलाइन में किसी भी तरह के सुधार के लिए पाइप को बाहर निकालना संभव नहीं होगा. निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि जल निगम रीवा के प्रबंधक नीतेश सिंह से संपर्क करके जल निगम की पाइपलाइन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. निर्माण कार्य के समय पाइपलाइनों को किसी भी तरह की क्षति न पहुंचाएं.

Next Post

सांसद निवास कार्यालय में पेंशनरों ने सौपा मांगो का ज्ञापन

Mon Aug 25 , 2025
रीवा। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसियेशन म.प्र. जिला शाखा रीवा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उप प्रान्ताध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी नें बताया है कि प्रान्तीय निकाय के आव्हन पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सांसद के माध्यम से पेंशनरों द्वारा रैली निकाल […]

You May Like