
रीवा। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसियेशन म.प्र. जिला शाखा रीवा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उप प्रान्ताध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी नें बताया है कि प्रान्तीय निकाय के आव्हन पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सांसद के माध्यम से पेंशनरों द्वारा रैली निकाल कर रीवा सांसद कार्यालय में दिया गया.
ज्ञापन में 8 सूत्रीय मांगो में से केन्द्र के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता, मध्यप्रदेश पुर्नगठन की धारा 49(6) को अविलम्ब हटाये जाने बावत् 8वें वेतन आयोग के गठन के पूर्व वित्त विधेयक में किये गये संशोधन को निरस्त करने बावत् न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णयों को ऐसे समान प्रकरण में सभी को लाभ दिया जाय. पेंशन नियम 1976 में संशोधन कर पेंशन का अधिकार विधवा बहू, अविवाहित पुत्री को दिया जाय. कैश लेस इलाज की सुविधा पेंशनरों को शीघ्र प्रदान की जाय. इसके अलावा आदि मांगे शामिल रही.
