केविके नीमच को बेस्ट केविके अवार्ड, किसान नरेन्द्र पाटीदार को कृषक फेलो सम्मान

नीमच। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के 18वें स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच को वर्ष 2024-25 का बेस्ट केविके अवार्ड मिला। यह सम्मान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सी. पी. पचौरी ने ग्रहण किया। यह पुरस्कार किसानों को उन्नत तकनीक, फसल प्रदर्शन, कृषक प्रशिक्षण, मृदा स्वास्थ्य अभियान व रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के सफल संचालन हेतु दिया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए. के. शुक्ला, मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. जैन तथा जनप्रतिनिधियों सहित वैज्ञानिक, छात्र और नागरिक उपस्थित रहे। वहीं जिले के नवाचारी किसान नरेन्द्र पाटीदार, ग्राम जनकपुर को कृषक फेलो सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें फसल विविधीकरण व अश्वगंधा, चिया, संतरा जैसी उद्यानिकी फसलों की नवीन तकनीक से खेती करने हेतु शील्ड और ₹10 हजार नगद पुरस्कार मिला।

Next Post

कार लूटकर ड्रायवर की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

Wed Aug 20 , 2025
सीतामऊ/मंदसौर। अपर सत्र न्यायाधीश मुनेन्द्र सिंह वर्मा की अदालत ने ड्रायवर अनिल की हत्या कर कार लूटने वाले तीन आरोपियों राहुलसिंह राजपूत, पंकज टेलर और विशाल सूर्यवंशी को आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई। 11 जनवरी 2021 को आरोपियों ने किराये की कार मंगवाकर हथौड़ी से हत्या की थी। […]

You May Like