ग्वालियर में 21वां गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह, मुख्य मार्ग का नाम ध्यानचंद के नाम पर रखने की उठी मांग

ग्वालियर:ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) के उपलक्ष्य में बाल भवन में 21वें गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में प्रशासक, प्रशिक्षक, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष हरि पाल उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने समय के शानदार हॉकी खिलाड़ी ओमी पांडे को मेजर ध्यानचन्द लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड समेत सर्वश्रेष्ठ खेल संस्था के रूप में ग्वालियर जिला कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन एवं सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था के रूप में वृक्षालय को नवाजा। अतिथियों का स्वागत गजेन्द्र तिवारी, परितोष शर्मा, महेन्द्र बरैया, महेन्द्र खत्री, अखिलेश पचौरी, विनय कदम ने किया।
कार्यक्रम का संचालन ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने किया। स्वागत भाषण ज्योदित्य भईयू भदौरिया ने दिया। आभार श्याम सिंह चौहान ने किया
इनका हुआ सम्मान
प्रशासक: डॉ. बृजकिशोर प्रसाद एलएनआईपीई, मनोज राणा खेल अधिकारी,उच्च शिक्षा विभाग, शिवपाल पटेरिया स्कूल शिक्षा विभाग, विजेता सिंह चौहान सहायक नोडल खेल अधिकारी नगर निगम ग्वालियर, मोतीलाल कुशवाह खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर।प्रशिक्षक: वन्दना उइके हॉकी ,अनुराग वर्मा क्रिकेट ,धारा सिंह सिकरवार बॉक्सिंग, कुंवरराज कटारे कुश्ती, रितेश वर्मा टेनिस, शिवम सिंह भदौरिया एथलेटिक्स, आशा शर्मा हेल्थ कोच ,भानू प्रताप नेटबॉल ,अनिल कुशवाह, दीप्ति शिवहरे योगा, श्याम यादव, मधु बंसकर फुटबॉल ,हनी गुर्जर कराटे।
खिलाड़ी: शैलेंद्र सिंह-अपूर्वा बुंदेला (हॉकी),आरव तिवारी-अनुष्का पाराशर(टेबल टेनिस),अहम प्रताप सिंह,दिनेश सिंह-नव्या तिवारी,नेहा निमिष (योगा),उदभव परते,जतिन जादौन-विधानवी अग्रवाल,अनन्या राणा,स्मृति शुक्ला,राधिका राठौर (ताइक्वांडो),युवराज राजावत-हर्षिता तोमर,पूजा शर्मा,कीर्ति बघेल शिवांश पांडेय-सर्वेश शर्मा (टेनिस),सौरभ धाकड़-ऋषिका परिहार (वेट लिफ्टिंग),सौरभ गुर्जर-मुस्कान रावत (पॉवरलिफ्टिंग),सोनू जाटव-सनिया ख़ान (कुश्ती),वैभव रजक-मिष्ठी वाजपेयी (बॉक्सिंग),धैर्य साहू-विदित त्रिपाठी (तैराकी),विनीत सेन-निशा बघेल (खो-खो),गिर्राज शर्मा-ऋतु शर्मा (क्रिकेट),कार्तिक राजौरिया-आशी शर्मा (वॉलीबॉल),गौरवशाही-वैभवी राजावत (बास्केटबॉल),पुष्पेन्द्र सिंह- संजीवनी कुशवाह(रायफल शूटिंग),रणजीत परिहार,नकुल शर्मा-मुस्कान रजक,(एथलेटिक्स),आकाश भदौरिया,भानू-सनिका शर्मा-अनुश्री शर्मा (कराटे)पुष्पेंद्र भदौरिया,संजीवनी कुशवाह,कशिश राठौर (आर्चरी)।

Next Post

अक्षय ऊर्जा वह ऊर्जा जिसमें न के बराबर हानिकारक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन : डॉ. उपाध्याय

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर:अक्षय ऊर्जा का उत्पादन प्रदूषण रहित प्राकृतिक स्रोतों से किया जाता है और यह लगातार मिलती रहती है कभी खत्म नहीं होती । सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल विद्युत के साथ साथ बायोगैस व जैव ऊर्जा से भी इसे प्राप्त किया जा सकता है। अक्षय ऊर्जा वह ऊर्जा है […]

You May Like