युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी चुनौती

छतरपुर। जिले में 15 से 30 जुलाई तक चले नशे से दूरी है जरूरी अभियान का समापन DIG ललित शाक्यवार के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने इसे डीजीपी द्वारा लिया गया क्रांतिकारी कदम बताया और युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी सामाजिक चुनौती बताया। अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली, निबंध, नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर संकल्प के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई। लोक कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और विद्यार्थियों की भागीदारी ने अभियान को जन आंदोलन में बदल दिया।

Next Post

छापामार कार्यवाही में की अवैध शराब जप्त

Thu Jul 31 , 2025
बुधनी. थाना शाहगंज एवं बुधनी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध शराब बरामद कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की. कार्यवाही के दौरान शाहगंज पुलिस ने आरोपी रोहित आ. शिवचरण अहिरवार निवासी हरिजन मोहल्ला के पास से 6 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब बरामद की. वहीं […]

You May Like

Play sound