सबालेंका को हराकर मैडिसन कीज ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

मेलबर्न, 25 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज ने शनिवार को फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन आर्यना सबालेंका को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।

आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में कीज ने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका को 6-3, 2-6, 7-5 से हराया। इसी के साथ 29 वर्षीय कीज अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली चौथी सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं।

मैच क बाद कीज ने कहा, “मैं यह बहुत लंबे समय से चाहती थी, मुझे कभी नहीं पता था कि मैं फिर से इस स्थिति में आ पाऊँगी या नहीं।”

Next Post

सोना मजबूत, चांदी सस्ती

Sat Jan 25 , 2025
इंदौर, 25 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना मजबूत रहा वहीं चांदी में खरीदी सुस्ती से नरम बताई गई। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2771 डालर व चांदी 3056 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल […]

You May Like