अक्सर लोगों को लगता है कि टमाटर का रंग सिर्फ लाल ही होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि टमाटर का रंग काला भी होता है. बता दें लाल टमाटर के अलावा अब भारत में भी काले टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है.
ब्रिटेन के रास्ते भारत पहुंचा इस टमाटर की खेती भी लाल टमाटर के जैसे ही होती हैं। यह टमाटर सिर्फ अपने रंग के लिए विख्यात नहीं हैं बल्कि इसमें मौजूद गुणकारी तत्व भी बड़े कमाल के हैं।
■ कई रंग बदलता हैं ये खास टमाटर
यह टमाटर आम टमाटर की तरह ही उगता हैं। सबसे पहले यह हरा होता हैं, उसके बाद लाल, फिर नीला होते-होते काला हो जाता हैं। जब आप इसे काटेंगे तो इसका गूदा लाल टमाटर की तरह लाल ही होता हैं। बस फर्क ये हैं कि इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाये जाते हैं।
■ जानिए कौन-कौन से फायदे हैं इस खास टमाटर में
* शुगर
अगर आप शुगर से लड़कर थक चुके हैं तो काला टमाटर आपके लिए रामबाण साबित हो सकता हैं। काला टमाटर खाने से आपका शुगर कंट्रोल रहता हैं।काले टमाटर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं, इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, सी, मिनरल्स पाये जाते हैं जोकि आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
* कैंसर
दरअसल, काले टमाटर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती हैं। फ्री रेडिकल्स बहुत ज्यादा सक्रिय सेल्स होते हैं जो स्वस्थ सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और इसी वजह से ये काला टमाटर कैंसर से लड़ने में भी फायदेमंद हैं।
* आंखों की रोशनी
ये टमाटर आपकी आंखों के लिए बहुत लाभदायक हैं क्योंकि ये आपके शरीर में विटामिन A और विटामिन C की कमी को पूरा कर देता हैं। आपको पता ही होगा कि विटामिन A आंखों के लिए कितना फायदेमंद होता हैं। काला टमाटर आपकी आंखों को स्वस्थ रखता हैं और रोशनी भी बढ़ाता हैं।
* हार्ट अटैक
काला टमाटर खाने से आपके हार्ट अटैक के चांस भी कम हो जाते हैं क्योंकि इसमें एंथोसाइनिन पाया जाता हैं जो आपको हार्ट अटैक से बचाता हैं। नियमित रूप से काले टमाटर का सेवन आपको कभी दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होने देगा।
* वजन
काले टमाटर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती हैं जोकि वजन कम करने में मददगार साबित होती हैं। अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं तो इसे जरूर खाएं। शरीर की ज्यादातर बीमारियां हमें मोटापे के कारण ही होती हैं।
source

