व्यक्तिगत उलब्धियां मेरे लिये मायने नहीं रखती: कोहली

दुबई (वार्ता) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ विराट कोहली ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियां मेरे लिये मायने नहीं रखती।

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद संवाददाता सम्मेलन में विराट कोहली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच जैसा ही प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि मैं बस परिस्थिति के हिसाब से खेलना चाहता था क्योंकि इस पिच पर साझेदारी बेहद जरूरी थी।मैंने हड़बड़ी नहीं दिखाई। मैंने जो सिंगल्स लिए, वही मेरे लिए सबसे संतोषजनक हिस्सा था। मैं अपने खेल से खुश था।

उन्होंने कहा कि जब एक बल्लेबाज के तौर पर गैप निकालने में सक्षम होते हैं तब बात कुछ और होती है। अगर हाथ में विकेट शेष हों तो रन रेट मायने नहीं रखता क्योंकि विपक्षी टीम को भी पता होता है कि मैच जीतने के लिए विकेट ही जरूरी है।

विराट ने अपनी फॉर्म को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि मुझे नहीं पता। यह आप लोगों पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह आंकते हैं। मैंने कभी इन चीजो पर ध्यान नहीं दिया। टीम के लिए मैच जीतना सबसे जरुरी है, व्यक्तिगत उपलब्धियां मेरे लिए मायने नहीं रखतीं और मैंने अपने पूरे करियर में यही किया है।

Next Post

डेलवॉक्स के पेरिस फैशन वीक लॉन्च में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित हुई

Wed Mar 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी को डेलवॉक्स के पेरिस फैशन वीक लॉन्च में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रतिष्ठित लक्जरी हैंडबैग ब्रांड डेलवॉक्स, पेरिस फैशन वीक में अपने नवीनतम संग्रह का अनावरण करने के लिए तैयार है। इस साल, भारत […]

You May Like