शाजापुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को शुजालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुने। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद करेंगे।
इसके पश्चात वे शुजालपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी जा रही है।
