विश्व स्तर पर मिली नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को पहचान

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस का नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है। बड़वानी और बुरहानपुर जिलों में विद्यार्थियों की अभूतपूर्व भागीदारी के चलते इस अभियान को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का उद्देश्य लेकर शुरू किया गया यह अभियान अब एक व्यापक सामाजिक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

बड़वानी जिले में पुलिस ने शासकीय और निजी विद्यालयों में चित्रकला तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। इसमें विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित 16,700 चित्र और स्लोगन तैयार किए। इस उल्लेखनीय पहल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने मान्यता देते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

वहीं, बुरहानपुर जिले के 113 विद्यालयों के 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ नशामुक्ति की शपथ लिखकर उस पर हस्ताक्षर किए। इस आयोजन को संभावित विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस ने संबंधित दस्तावेज, फोटो और वीडियो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को सत्यापन के लिए भेजे हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत जनजागरूकता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामुदायिक सहयोग को प्राथमिकता देते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।

 

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर उत्कृष्ट विद्यालयों और शिक्षकों का हुआ सम्मान

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व के अवसर पर टी.टी. नगर स्थित कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में जिला स्तरीय गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

You May Like